राघोपुर में जदयू कार्यकर्ताओं ने की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी के निज आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कमल प्रसाद यादव ने किया।
इस दौरान 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा की।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार हर पंचायत में 15 अगस्त के दिन वरिष्ठ नागरिक को झंडोत्तोलन का अवसर दिया जाएगा। महादलित बस्ती में झंडोत्तोलन की विशेष तैयारियां की जा रही है। झंडोत्तोलन के बाद ग्राम संसद के नेतृत्व में नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाया जाएगा। 6 अगस्त 2023 से लेकर 24 अगस्त 2023 तक सभा आयोजित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और विचार को लेकर लोगों के समक्ष चर्चा आयोजित की जाएगी।


मौके पर मनोज प्रसाद यादव, बैजनाथ प्रसाद रौशन, मित्तन यादव, नूर आलम, विभाष यादव, राजेंद्र साह, राजेंद्र मंडल, मो. सरोज, सूर्य नारायण मेहता, अनिल मरीक, चंदेश्वर साह, रामदयाल शर्मा, ओम प्रकाश साह, सीताराम मंडल सहित कई अन्य मौजूद थे।

Spread the love