राघोपुर रेफरल अस्पताल में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही आशा व फेसिलेटर अस्पताल प्रबंधक को बुलाना पड़ा पुलिस

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रांगण में पिछले 29 दिनों से आशा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच बुधवार को अस्पताल प्रबंधक द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने के लिए पुलिस बुलाना पड़ गया। जानकारी अनुसार हड़ताल के दौरान बुधवार को आशा व फेस्लैटर कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल में चल रहे प्रधानमंत्री मातृत्व योजना को बाधित करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद पुलिस बुलाकर आशा व फेस्लैटर को हटाने की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह के 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं के समुचित जांच हेतु अस्पताल परिसर में एक शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बाधित किए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।


इस मामले में आशा संघ की अध्यक्ष अंजना कुमारी ने बताया कि हमलोग अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए थे। उधर रेफरल अस्पताल के पदाधिकारी द्वारा राघोपुर पुलिस को बुलाकर हमलोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जाने लगा।, लेकिन हमलोग थाना पुलिस से डरने वाले नही है। बताया कि हमलोग अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। और मांगें माने जाने तक धरना जारी रहेगा। कहा कि हमलोग इमरजेंसी मरीज को बाधित नहीं कर रहे हैं। सिर्फ गर्भवती महिलाओं को बाधित कर रहे हैं। अगर हमलोग ऐसे मरीज को भी बाधित नहीं करेंगे तो हमारी बात कौन सुनेगा।
मौके पर अंजना कुमारी, रोशनी देवी, पप्पी देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, गुलाब देवी, रत्ना भट्टाचार्य, कंचन देवी, रीना कंठ, सीता देवी, पुलंती देवी, रेनू देवी, कंचन देवी, पुनिता देवी, किरण देवी आदि दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।


वहीं अस्पताल पहुंचे राघोपुर थाना के पीएसआई बालेश्वर कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी, लेकिन यहां आकर देख रहे हैं कि आशा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही है।
इस वाबत अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि इस संबंध में हम कोई जानकारी नहीं दे सकते है।

Spread the love