अररिया: जिलाधिकारी ने किया इंडोर स्टेडियम स्थित एवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण ।
डेस्क न्यूज़
अररिया : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अररिया सह जिला पदाधिकारी अररिया श्रीमती इनायत खान द्वारा आज इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित एवीएम वेयरहाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला अग्निशमन पदाधिकारी अंचल अधिकारी अररिया सदर सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

