प्रतापगंज: विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम में महिलाओं दी गई कई जानकारी ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज/सुपौल : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर सोमवार को पीएचसी परिसर में महिलाओं को स्तनपान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि मां का दूध बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। नवजात बच्चे को 6 माह तक स्तनपान कराने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।

महिलाओं को बताया कि स्तनपान कराने से महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियां भी नही होती है। इस मौके पर हैल्थ मैनेजर रतीश झा ने महिलाओं को 2 साल तक सही पोषण का तरीका बताते हुए कहा कि जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग के साथ 2 वर्षो तक अपने बच्चे को सही से पोषण देखभाल व टीकाकरण करेंगे उसे सरकार की ओर से हेल्दी बेबी शो आयोजन के माध्यम से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके अलावे आयोजन में भाग लेने वाले महिलाओं को हेल्थ मैनेजर के द्वारा संतावना पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक आनंद कुमार सिंह , लेखपाल सत्रुघ्न कारक , संजू कुमार , संजय कुमार प्रवीण एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी व एएनएम उपस्थित थे।

