राघोपुर पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराध कर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरहारा पंचायत वार्ड एक निवासी घनश्याम कर्ण के बंद घर मे हूई चोरी के घटना के महज 24 घंटा के अन्दर हीं  राघोपुर पुलिस ने चोरी गये समान के साथ तीन चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया है। जानकारी देते वीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने कहा की सोमवार के रात्री राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा गणपतगंज पेशकार टोला निवासी घनश्याम कर्ण के बंन्द घरो को चोरो ने निशाना बनाया, कहा की घटना के पुर्व हीं पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अंतर जिला गिरोह के अपराधकर्मी के साथ चोरों का सरगना अरूण शर्मा थाना क्षेत्र मे चोरी का योजना बना रहा है।मामले को लेकर पुलिस ने थाना क्षेत्र मे पुलिस गस्ती बढाकर इस गिरोह को पकड़ने के योजना पर काम करने लगा बाबजूद चोर पेसकार टोला अंतर्गत घनश्याम कर्ण के बंद घर के बाउंड्री तड़पकर आंगन में प्रवेश किया और घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर गोदरेज से चांदी का आभूषण एवं 15 हजार नगद राशि की चोरी कर ली हालांकि पुलिस चोरी के वारदात के समय ही उक्त घर में छापामारी किया लेकिन पुलिस की भनक लगते हैं। फरार हो गया. डीएसपी ने कहा कि अगले ही दिन राघोपुर थाना अध्यक्ष रजनीश केसरी के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी के घटना मे  सनलिप्त चोरों के विरोध वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में के थाना क्षेत्र के डूमरी पंचायत निवासी अरुण शर्मा पिता रामकिशून शर्मा वार्ड नंबर 11 थाना राघोपुर जिला सुपौल, मोहम्मद गयासुद्दीन पिता मोहम्मद हदिस साकिन मदराना बाजार वार्ड नंबर 1 थाना वैशाली जिला वैशाली को ब्लू रंग के अपाचे मोटरसाइकिल एवं एक देसी कठ्ठा दो जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए अपराध कर्मी के निशान देही पर चोरी गई आभूषण क्रमश: दो पीस चांदी का सिक्का एक पीस चांदी का अंगूठी चांदी का बिछिया चार पीस रोल गोल्ड का कान का टॉप्स दो मोबाइल बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए अपराध कर्मी द्वारा चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने कहा की गिरफ्तार अरूण शर्मा वह. मो ग्यासउद्दीन दोनो पेसेवर अपराधी है  दोनो के विरूध विभिन्न थानो मे दर्जनो कांड दर्ज है। दर्ज कांड में राघोपुर थाना कांड संख्या 82/2007, दिनांक 05.09.2007,89/2013 दिनांक 29.06.2013, रेल थाना सहरसा कांड संख्या 07/15 दिनांक 20.05 2015,मधेपुरा थाना कांड संख्या 372/2023 दिनांक 14.04.2023 आदी दर्जनो मुकदमा है।

Spread the love