माननीय न्यायालय के प्रति जताया आभार फ़ैसला बिहार के आम आवाम के हक़ राजद युवा जिला अध्यक्ष भूप नारायण।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

जातीय गणना पर लगाए गये रोक को हटाकर दिए गए फैसले पर माननीय न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए राजद युवा जिलाध्यक्ष भुप नारायण यादव ने कहा कि यह फ़ैसला बिहार के आम आवाम के हक़ में है। उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री, बिहार के उज्जवल भविष्य तेजस्वी प्रसाद यादव जी के अथक प्रयास से जो अंतिम पायदान पर खड़े हैं। वे कौन हैं, किस समुदाय से हैं।,उनका पता लगाकर उन लोगों को अगली पंक्ति मे लाने का काम किया जाएगा।
श्री यादव ने स्व. राममनोहर लोहिया को याद करते हुए कहा कि वे कहते थे। जिसकी जितनी आबादी-उसकी उतनी भागीदारी। जातीय गणना से अब जो दबे कुचले वर्ग के लोग हैं। जिन्हें उनके हक़ व अधिकार से दूर रखा गया है। वह मुख्य धारा का हिस्सा बनेंगे एवं उनके बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण करके देश में सर्वोच्च स्थान पर पहुँचेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी नीतियाँ बनती है। वह समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बननी चाहिए और जातीय गणना इसके लिए अति आवश्यक था।
भूप नारायण यादव ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि वे निरंतर इसके लिए प्रयासरत रहें है। और आने वाला समय इस ओर इशारा कर रहा है। बिहार की जनता उन तमाम शक्तियों को परास्त करेगी जो ग़रीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों के हक़ से खिलवाड़ करने का काम करते आये है।

