नेपाल बैराज देख कर लौट रहे यात्री से भरा टेम्पु सिमराही बजार में पलटी ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के मछली मार्केट के नजदीक एनएच 57 पर रविवार की रात एक ऑटो पलटने से 11 सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे का कारण ऑटो चालक का नशे की हालत में होना बताया जा रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो बीआर 32 पीए 5629 से मधुबनी जिले के नरहैया निवासी रामदुलारी देवी पति रामराज यादव, जसोवती देवी पति रामविलास यादव, सुदामा देवी पति दुखन यादव, शिव कुमारी पति महेंद्र यादव, पुनीता देवी पति प्रमोद यादव, सुनीता कुमारी पिता राजाराम यादव, पिंकी देवी पति रामेश्वर यादव, सोनावती देवी पति सिंहेश्वर यादव, चंद्रकला देवी पति परमेश्वर यादव, अंशु कुमारी (8) पिता श्रवण यादव सवार होकर नेपाल के बैराज से घूमकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी क्रम में सिमराही बाजार के मछली मार्केट के पास एनएच 57 पर अचानक ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण ऑटो पलट गई। हादसे के बाद किसी ने घटना की जानकारी 112 डायल पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।
इधर, रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि ऑटो चालक नशे की हालत में था।

जिस कारण ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गई। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
————-

Spread the love