बाइक और स्कूटी की भिडंत में दंपती गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 57 पर शनिवार दोपहर को एक बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की भिडंत में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सुपौल थाना क्षेत्र के बैरो निवासी राजेन्द्र साह अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ किसी काम को लेकर स्कूटी से सिमराही बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में धर्मपट्टी के पास एनएच 57 पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक चालक से उसकी टक्कर हो गई। जिस कारण स्कूटी सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल दंपती को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। इधर, मौके से आरोपी बाइक चालक फरार बताया जाता है।
मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————

Spread the love