मुहर्रम के जुलूस में जनरेटर की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत में शनिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर निकाली गई एक जुलूस के दौरान ट्रैक्टर पर बैठी एक आठ वर्षीया बच्ची जनरेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में लोगों ने घायल बच्ची को रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हुलास पंचायत निवासी मो. सुलेमान की आठ वर्षीय पुत्री मौसम खातून मुहर्रम को लेकर निकाली गई एक जुलूस में ट्रैक्टर पर सवार थी। इसी क्रम में ट्रैक्टर पर चल रहे जनरेटर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर लोगों ने घायल बच्ची को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्ची को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
इधर, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———

