10 सूत्री  मांगों को ले कर आसा कार्यकर्ता का अनिश्चित कालीन हड़ताल जाती ।

आशीष वर्मा , व्यूरो चीफ , सुपौल

प्रतापगंज/ सुपौल : आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ और बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक उन लोगों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कार नहीं, बल्कि राज्यकर्मी का दर्जा मिले। इसके साथ ही सभी आशा और फैसिलिटरों को 10 हजार मासिक वेतन, कोरोना महामारी में मृत आशा कार्यकर्ताओं के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा, सभी आशा फैसिलिटरों को पेंशन योजना बहाल की जाय। मौके अर्चना कुमारी , सुनीता सिंह , सोनी भारती ,जयमाला देवी , सलिता कुमारी , रंजू कुमारी , बिजली देवी, बुचनी खातून , मंजू देवी , राजकुमारी देवी , साबुन निशा , कंचन देवी , नीलम देवी , रूबी कुमारी , बीबी नजमुन , सजदा खातून , वाजदा तबस्सुम , ममता देवी, निर्मला देवी । आदि मौजूद थी।

Spread the love