सभी सुविधाओं से लैस प्रसव कक्ष का हुआ सुभारम्भ, सीएस ने किया निरीक्षण।

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज: पीएचसी परिसर में बने पुराने प्रसव कक्ष को नये भवन में स्थानांतरित करने के बाद बुधवार को सीएस ने किया निरीक्षण। गौरतलब है कि पीएचसी परिसर में करोड़ो की लागत से बना नया सीएचसी भवन में ही पीएचसी का ओपीडी के अलावे सारा ऑफिसियल कार्यालय चल रहा है। कुछ दिन पूर्व ही जिलाधिकारी ने पीएचसी के प्रभारी और हेल्थ मैनेजर को निदेश देते हुए कहा गया था कि प्रसव कक्ष पुराने भवन में चलने के बजाय नये भवन में जल्द से जल्द शिप्ट किया जाए। जिसके लिए सीएस के द्वारा रुम का भी चयन किया गया।

सीएस के निर्देशानुसार नये भवन के ग्राऊंड फ्लोर में चयनित प्रसव कक्ष को मानक के अनुरुप तैयार कर लिया गया। नये भवन में बने प्रसव कक्ष में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के बाद जांच, कंगारू मदर केयर के अलावे बेड पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया कराई गई है। वही गर्भवती महिलाओं की देखरेख में मौजूद एएनएम को ठहरने के लिए प्रसव कक्ष के सामने वाले रुम में व्यवस्था की गई है। सीएस श्री वर्मा ने बताया कि पुराने भवन में चल रहे प्रसव कक्ष गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित व मानक के अनुरुप नही था। जिसके लिए नये भवन में शिप्ट होने का निर्देश दिया गया था। निरीक्षण के दौरान नये भवन में शिफ्ट प्रसव कक्ष गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टि से मानक अनुरूप पाया गया है। मौके पर डीपीएम मो. मिनुतुल्लाह, डीपीसी बाल किशोर चौधरी, पीएचसी प्रभारी डॉ प्रसन्ना कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर रतीश झा, शत्रुध्न कारक, संजू कुमार, मनीष कुमार अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Spread the love