रामविशनपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में एक घायल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर चकला के पास एनएच 57 पर मंगलवार की रात ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी वार्ड 6 निवासी दिलखुश कुमार (27) बाइक से किसी काम को लेकर सिमराही बाजार जा रहा था। इसी क्रम में रामविशनपुर चकला के पास एक ऑटो उसकी भिडंत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल बाइक चालक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइक चालक को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love