मनु बाबा मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित,

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सिमराही गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी को लेकर सिमराही स्थित संत मनु बाबा मंदिर में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाग लेते हुए बिन्दा प्रसाद गुप्ता, घनश्याम लाल माधोगड़िया, वैद्य रीतेश मिश्र, राधेश्याम भगत, जगदेव साह, ओमप्रकाश भगत, विनय भगत, संत अमरदीप, रत्नेश मिश्र आदि ने आगामी तीन जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया। बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मनु बाबा मंदिर में खिचड़ी, सब्जी, पापड़, दही के महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाता है साथ ही बाबा के समाधि पर महा आरती, भजन-कीर्तन, प्रवचन आदि किया जाता है। बैठक में भव्य आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया। भजन-कीर्तन के लिए बाहर के कलाकार को बुलाए जाने की चर्चा हुई साथ ही प्रवचन के लिए भी वक्ता को बुलाने का निर्णय लिया गया। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए प्रचार-प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया।

Spread the love