बेरदह में ई-रिक्शा और बाइक में आमने-सामने की टक्कर

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के बेरदह पुल के पास शुक्रवार शाम को ई-रिक्शा और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि फिंगलास पंचायत के बेरदह निवासी अजित कुमार सिंह (28) ई-रिक्शा चालक है। शुक्रवार शाम को वह मोतीपुर बेरदह तरफ से आ रहे था। इसी क्रम में करजाइन थाना क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत के बेरदह वार्ड 4 निवासी अमरेश पासवान (30) एक बाइक से किसी काम को लेकर सिमराही बाजार जा रहा था। इसी क्रम में बेरदह पुल के पास दोनों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।


मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी
———-

Spread the love