सिमराही के धर्मपट्टी एनएच 57 पर स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

सुरेश कुमार सिंह के साथ ब्रजेश कुमार सिमराही सुपौल

राघोपुर थाना क्षेत्र के कोसी पेट्रोलपंप धर्मपट्टी के समीप एनएच 57 पर शुकवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को भीषण ठोकर मारते हुए बुरी तरह कुचल दिया। जिस कारण साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड 8 निवासी 35 वर्षीय उपेन्द्र सादा साइकिल से किसी काम को लेकर सिमराही बाजार जा रहा था। इसी दौरान वह धर्मपट्टी के समीप एनएच 57 पर वह साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में सरायगढ़ भपटियाही की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जिस कारण साइकिल चालक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके से स्कॉर्पियो सहित चालक फरार होने में कामयाब हो गया।

वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love