जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध को अपराधिक तत्वों वाले लोगों ने जमकर लाठी डंडे से कर दी पिटाई, मामला परबत्ता थाना का।

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत पुराने जमीन विवाद में एक वृद्ध को कुछ लोगों ने लाभ की डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया वही वृद्ध सुनील सिंह ने बताया मैं खेत पर मजदूर से काम करा रहा था तभी जाबो सिंह नरेंद्र सिंह और गौतम सिंह अपने कुछ अन्य 3 लोगों के साथ मेरे पास पहुंचे और अचानक मेरे ऊपर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया जिससे मैं बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया यह जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा है लेकिन सारी बातें सीईओ के मार्फत हम लोगों के पक्ष में हो गया है। गौरतलब हो कि तेतरी का रहने वाला घायल सुनील सिंह का बेटा त्रिभुवन सिंह ने बताया झाबो सिंह नरेंद्र सिंह गौतम सिंह और उनके कुछ साथियों ने मेरे पिताजी को बुरी तरह मारा जिसके चलते वह वहीं पर खेत में गिर गए जिससे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी जिसके चलते वहां के चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा था आज हम लोग घर आ गए हैं, जमीनी विवाद कुछ वर्षों से चल रहा था लेकिन सारा कुछ हम लोगों के पक्ष में निर्णय आ गया है फिर भी यह लोग इस तरह मारपीट करते हैं यह कहीं से सही नहीं है जबकि प्रशासन को इसकी सूचना दे दी दी गई है।

Spread the love