सिमराही वार्ड 7 में कचरों के ढेर को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने अपना कड़ा आक्रोश जाहिर किया।
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

नगर पंचायत सिमराही वार्ड 7 में बुधवार को विभिन्न जगहों पर जमा कचरों के ढेर को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने अपना कड़ा आक्रोश जाहिर किया।
स्थानीय निवासी सह समाजसेवी विनय कुमार भगत, मो. रवि, प्रेमकांत झा, राकेश कुमार ठाकुर, इन्द्रा देवी, मो. असगर, मो. परवेज, संतोष सादा, जीतू सोनी, बीबी नूरजहां,
बीबी उमेदा, साहेबा प्रवीण, खुशबू प्रवीण, रानी प्रवीण
मो. मुस्तफा सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड में विभिन्न जगहों पर कचरा डंप किया जा रहा है। जिस कारण जमा गंदगी से उठ रही दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल है। बजबजा रही गंदगी से लोगों के बीच कई तरह की संक्रमित बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की।

इधर, वार्ड 7 के वार्ड पार्षद पूजा कुमारी ने कहा कि एनजीओ द्वारा कार्यरत सफाई कर्मियों की मनमानी चरम पर है। कई बार ईओ मनीषा कुमारी को लिखित आवेदन देकर वार्ड में ठीक से साफ-सफाई नहीं होने की जानकारी दी गई है। बावजूद, सफाई कर्मियों का रवैया नहीं सुधरा है। अब बरसात शुरू होते ही बजबजा रहे जमा कचरों के ढेर से दुर्गंध उठ रही है। लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। वार्ड पार्षद ने डीएम कौशल कुमार से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इधर, ईओ मनीषा कुमारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
——–

