सिमराही में वाहन के इंतजार में खड़े बुजुर्ग की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार जेपी चौराहे पर रविवार दोपहर एक बुजुर्ग की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।
बताया जाता है कि सिमराही बाजार के जेपी चौराहे पर सरायगढ़ भपटियाही की ओर से पहुंचे एक बस से बुजुर्ग उतरा था। इस दौरान वह जदिया जाने के लिए एक वाहन की तलाश कर रहा था। इसी क्रम में अचानक वह गिर गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं 112 पुलिस के मदद से उसे रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि मृतक के जेब से कागज पर लिखा एक मोबाइल नंबर बरामद हुआ है। जिसके जरिए मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।

