सिमराही के एक गैस एजेंसी में कार्यरत मैनेजर की संदेहास्पद मौत
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही के धर्मपट्टी स्थित एक गैस एजेंसी में कार्यरत मैनेजर का रविवार सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर जिला निवासी अरुण कुमार (45) सिमराही के धर्मपट्टी में एक गैस एजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत था। वह सिमराही वार्ड 1 में एक मकान में परिवार संग रहता था। रविवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठे तो परिजनों को आशंका हुई। जिसके बाद उसे ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

