करजाइन : अनियंत्रित बाइक की ठोकर से अधेड़ घायल, ईलाजरत/
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

करजाइन थाना क्षेत्र के सातनपट्टी वार्ड 7 में शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित बाइक चालक ने एक अधेड़ को ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों का इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया।

बताया जाता है कि सातनपट्टी वार्ड 7 निवासी रामेश्वर राम (51) पैदल अपने ही घर के समीप भोज खाने जा रहा था। इसी क्रम में पीछे से एक बाइक चालक सातनपट्टी वार्ड 6 निवासी रोबिन स्ट्रॉन्ग ने उसे ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां दोनों को प्रथम उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया।
करजाइन थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———–

