शाहपुर पृथ्वीपट्टी में अनियंत्रित बाइक चालक सड़क पर गिरकर हुआ घायल /

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपटी पंचायत वार्ड 7 के समीप शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर वार्ड 8 निवासी सुजीत कुमार शर्मा (22) एक बाइक से किसी काम को लेकर सिमराही बजार से वापस बाइक से अपने घर लक्ष्मीपुर लौट रहा था। इसी क्रम में लक्ष्मीपुर चिमनी के पास बाइक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल बाइक चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामले को लेकर किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
———–

Spread the love