लम्बी बीमारी के बाद जिंदगी की जंग हार गए अधिवक्ता केशव सिंह, निधन पर शोक,
रिपोर्ट:-विकास आनन्द,ब्यूरो चीफ,(सुपौल)

बीरपुर अनुमंडलीय क्षेत्र के जाने माने वरीय अधिवक्ता केशव कुमार सिंह का काफी दिनों से कैंसर जैसे बीमारी से पीड़ित थे और काफी दिनों से चल रहे ईलाज के क्रम में रविवार को मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में देहांत हो गया। जानकारी अनुसार राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत हरीपुर पंचायत के राधनगर निवासी व्यवहार न्यायालय वीरपुर केशव सिंह अधिवक्ता लम्बे समय से कैंसर जैसे रोग से बिमार चल रहे थे।जिनका इलाज के दौरान टाटा मेमोरियल कैंसर होस्पीटल मुजफ्फरपुर रविवार को देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विधिज्ञ संघ बीरपुर के अधिवक्ताओं में शौक की लहर दौड़ गया। शौक व्यक्त करने वाले में अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण रान, राज नारायण देव, चंद्रशेखर वर्मा, महेश कुमार वर्मा,मृत्युंजय कुमार सिंह, कोशलेंद कंठ, एसपी मंडल, प्रभाकर सिंह, नागेश्वर प्रसाद यादव, कमलेश कुमार, बिपिन कुमार, सुरेंद्र दास, केदार प्रसाद यादव, जय गणेश सिंह,सुबोध शर्मा, दुर्गानंद दिवाकर,सिकन्दर आलम, सुमंत कुमार आदी शामिल है। कुशल व्यक्तित्व के धनी केशव बाबू के निधन पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना जाहिर करने वाले में विलास प्रसाद यादव, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, कौशल कुमार सिंह,अविनाश कुमार, किशोर कुमार दास, मो जमील अनवर, आशुतोष झा, उमेश कुमार गुप्ता,प्रो. बैजनाथ प्रसाद भगत ,विनय कुमार भगत, मयंक वर्मा,बबलू भगत,अमरदीप चौधरी,विवेक जयसवाल, बिट्टू महतो, मन्नु दास, विक्की भगत,विजय मेहता, कुन्दन विवेक आदि ने शोक वयक्त किया है।

