भपटियाही : रंजन यादव बने छात्र राजद प्रदेश महासचिव।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने एक पत्र जारी कर सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के चांदपीपर गांव निवासी रंजन कुमार यादव को छात्र राजद का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। अपने पत्र पत्रांक 02 दिनांक 16 मई 2022 में छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष ने 29 प्रदेश महासचिवों की सूची जारी की है जिसमें रंजन कुमार यादव का नाम 19 वे नंबर पर है । काफी समय से छात्र राजद संगठन को सुपौल जिला में मजबूती प्रदान करने में सक्रियता से काम करने वाले रंजन कुमार यादव को छात्र राजद का प्रदेश महासचिव मनोनीत करने पर राजद के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ मंडल ,प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव ,नीतीश कुमार मु किया, गणेश राम, विद्या भूषण सहित राजद के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है। पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि रंजन कुमार यादव काफी सक्रियता से पार्टी का काम करते हैं। उनके छात्र राजद प्रदेश महासचिव बनने से सुपौल जिला में छात्र राजद का संगठन काफी मजबूत बनेगा और आने वाले चुनाव में उसका फलाफल भी दिखेगा। पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश महासचिव से छात्र राजद संगठन को धरातल पर धारदार बनाने और अधिक से अधिक छात्रों को संगठन में जुड़ने का आशा व्यक्त किया है।

