वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


भपटियाही थाना पुलिस ने झाझा गांव समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर 235 बोतल नेपाली दिलवाले शराब सहित एक कारोबारी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जब तलाशी लिया तब एक मोटरसाइकिल पर 60 बोतल शराब मिला जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर एक बोरी में 115 बोतल शराब और उस पर बैठे व्यक्ति के पीठ पर 60 बोतल शराब लदा हुआ पाया। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया शराब के साथ है शराब कारोबारी अंधरा मठ मधुबनी के धरहरा गांव निवासी राकेश कुमार पिता विनोद गोयत को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि समकालीन अभियान के तहत थाना कांड संख्या 03/23 के नामजद आरोपी ललन शर्मा और संतोष शर्मा को पिपरा खुर्द गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि आर्म्स एक्ट के फरार एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया और सभी को जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि बरामद शराब के मामले में थाना कांड संख्या 59/23 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शराब कारोबारी जहां भी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा । वाहन चेकिंग के दौरान भपटियाही पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब बरामद किए जाने के बाद क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप दिखाई दे रहा है।

Spread the love