राघोपुर : दो बाईकों की टक्कर में छह लोग घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर :थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के चकला वार्ड 10 में बुधवार शाम दो बाईकों की आपस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में दो बाईकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि फिंगालस पंचायत के चकला वार्ड 10 निवासी फनीलाल राम (65), अलधेन देवी (60) और
सरयुग राम एक बाइक से गौसपुर जा रहा था। इसी क्रम में इमामगंज के समीप सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार करजाईन थाना क्षेत्र के सातनपट्टी निवासी अशोक यादव, गणेश यादव (40) घायल हो गया।

राघोपुर थाना क्षेत्र के जागीर वार्ड 12 निवासी महेंद्र यादव (60), घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार जारी है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————-

