गोलीबारी की घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने सिमराही में किया एनएच जाम।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

गोलीबारी की घटना से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह 9 बजे सिमराही बाजार के जेपी चौराहे को बांस बल्ला लगा जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जिस कारण थाना क्षेत्र में लगातार गोलीबारी की घटनाएं घटित हो रही है। वहीं कई मामलों में अबतक पुलिस के हाथ खाली दिख रहे हैं। इधर, करीब दो घंटे तक लोगों के सड़क जाम के बाद वीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा द्वारा जल्द संलिप्त बदमाशों के गिरफ्तार का भरोसा देने पर जाम हटा।
——–

