राघोपुर : बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलतपुर पंचायत वार्ड 12 में रविवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना से इलाके के लोगों बीच सन्नी फेल गई है।
बताया जाता है कि सिमराही वार्ड 6 निवासी संजय साह (42) और रामविशनपुर पंचायत के दाहपौड़ी वार्ड 2 निवासी दिलीप यादव (36) एक बाइक से किसी काम को लेकर फकीरना गया था। वापस लौटने के दौरान दौलतपुर वार्ड 12 के समीप एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दोनों को जबरन रोकते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में गोली लगने से दिलीप यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि संजय साह गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता जा रहा कि गोलीकांड में घायल संजय साह एक राइस मिल का संचालक है। वहीं मृतक दिलीप यादव उसका मुंशी था।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद संजय को रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मृतक के घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

