राघोपुर: कर्नाटका विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से जितने की खुशी में राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के लोगों ने ढोल बजाकर,पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर सुपौल

कर्नाटका विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से जितने की खुशी में राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के लोगों ने ढोल बजाकर,पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बजरंग बली की पूजा कर कहा की बजरंग दल भाजपा वालों के साथ है और बजरंग बली कांग्रेस पार्टी के साथ और कर्नाटका में लोगों ने 40% कमीशन वाली सरकार के खिलाफ वोट किया है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि डा रमेश प्रसाद यादव ने कहा की कर्नाटका अभी तो झांकी है 2024 में पूरा देश मोदी और भाजपा के खिलाफ वोट कर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने का काम करेगी

मो जमील अनवर,डा रमेश प्रसाद यादव,प्रमेश्वरी सिंह यादव,महेश पाण्डे,अमरदीप कुमार,राधा देवी,मो मेराज, मो वकील साहब,जमालुद्दीन,सुभाष यादव, अंजार अहमद,आदित्य गुप्ता, बंटी पोद्दार,मो मेहरुल्लाह, मो सज्जाद,कबूतरी देवी, डोमनी देवी,नूर आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

