मिर्जापुर में दो दिवसीय संतमत सत्संग का हुआ समापन

दिवाकर कुमार, अररिया

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन हो गया। मौके पर भागीरथ जी महाराज ने मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि जैसे एक सूर्य के उदय होने से रात्रि समाप्ति हो जाती है वैसे ही परमात्मा की भक्ति करने से पर उसकी प्राप्ति होती है। वही सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अररिया सांसद ने कहा कि बाबाजी कह दिया हमारे संत तो उसको अमल कीजिये गा आप लोग ने तो सास-ससुर खाया की नहीं खाया अपने खाकर सो न जाना है माता-पिता सबको सेवा करना है और संत यही कहते हैं और भगवान कृष्ण जी गीता में लिखा है मानव सेवा से बढ़कर मानव के लिए कोई सेवा नहीं है इसलिए सेवा करना झूठ नहीं बोलना नेक काम करना जितना मदद हो सके करते रहना चाहिए वरना यह शरीर तो जाना है भीड़ आदमी का है आदमी अकेला है कौन किसका साथी है जाना तो अकेला है संत कबीर जी कहे थे यह पंक्ति मुझे याद है जो भी संत कह गए हैं जीवन में उसे अमल करना चाहिए और सत्संग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं सत्संग से अच्छे गुन बाहर आता है दुर्गुण बाहर जाता इसी से हमारा समाज का निर्माण होता है जब एक अच्छा समाज बनेगा तब अच्छा राष्ट्र बनेगा और आज भारत में राष्ट्र अच्छा बन रहा है वह हमारा संतों का देंन है।दो दिन तक गांव में सत्संग को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही। मौके पर भागीरथ जी महाराज, नरेशानन्द जी महाराज,अभिनन्दन जी महाराज,इंदु बाबा आदि ने सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया।

Spread the love