मोदी जी के 100वा ‘मन की बात’ एपिसोड भाजपा किसान मोर्चा सुपौल जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्र वर्मा के नेतृत्व में दिखाया गया ।
आशीष कुमार , व्यूरो सुपौल
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ एपिसोड के 100वा प्रसारण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश भर में अलग अलग तरीके से लोगों तक उनकी बातों को पहुँचाने का तरीका अपनाया है।इसी कड़ी में आज प्रतापगंज के बूथ संख्या 26 पर सुपौल जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्र वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड के सैकड़ो भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के 100 वे ‘मन की बात’ एपिसोड में प्रेरणादायी विचारो को सुना और सभो को सुनाया। इसी के निमित भाजपा के जिला मंत्री चंद्रगुप्त मंडल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के ऐतिहासिक एवं प्रेरक 100 एपिसोड आज पूरे हुए,जो कि हमेशा यादगार रहेगा। यह अबतक का सबसे बड़ा और सर्वस्पर्शी तथा नियमित चलने वाला संवाद है। देश के 4 लाख से ज्यादा स्थानों से करोड़ों लोग आज मन की बात कार्यक्रम से जुड़े। यह अपने आप में एक कीर्तिमान दर्ज हुआ है।

इस मौके को यादगार बनाने के लिए जितेंद्र भगत, मुकुल वर्मा, मनीष वर्मा , उमेश कुमार गांधी, विनोद ठाकुर , राजकुमार भगत, विजय भगत आदि मौजूद रहे ।

