कटिहार : मुखिया के बेटे की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश।
सुमन मिश्रा कटिहार।

कटिहार के विनोद पुर पंचायत के महिला मुखिया फरजाना खातून के बेटा मोहम्मद सलीम की हत्या, धारदार हथियार से घोप कर किया गया हत्या,रौतारा थाना क्षेत्र के रमना चौक के पास इस घटना के बारे में प्रारंभिक जानकारी जो सामने आया है उसमें हार्डवेयर दुकान संचालक मोहम्मद सलीम को धारदार हथियार से दुकान के सामने ही हत्या कर दिया गया है, दुकान घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है स्थानीय सूत्र व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण हत्या की आशंका जता रहे हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है पिछले 12 घंटे के अंदर कटिहार की अलग-अलग थाना क्षेत्र में हत्या के तीन मामले पर कटिहार में सनसनी मचा हुआ है लोग कानून व्यवस्था आउट ऑफ कंट्रोल होने को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

