रामपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन ।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

नगर पंचायत सिमराही के रामपुर वार्ड 11 में गुरुवार को तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंटआयोजित शुरू हुआ। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए नगर पंचायत सिमराही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विवेक जायसवाल उर्फ शानू वार्ड पार्षद धीरेन्द्र राम,विजय मंडल सहित सम्मानित ग्रामीण मृत्युंजय मंडल,शिवराज, उपेन्द्र राम, सिलेंद्र राम ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया।
विवेक जयसवाल ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। यह अनुशासन सिखाता है।
मौके पर RCC टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता जितेन्द्र कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

