भपटियाही पुलिस ने ट्रक से बरामद की 4452 बोतल शराब, डीएसपी ने किया प्रेस वार्ता।

रिपोर्ट विमल ,भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


पुलिस ने नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में छापेमारी कर 4452 बोतल इंग्लिश शराब बरामद की है। बरामद शराब को लेकर सुपौल डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने सोमवार को भपटियाही थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि सूचना मिली की बंगाल से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लोड कर उसे दरभंगा ले जाया जा रहा है। उसे सूचना के आधार पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें भपटियाही थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार बिहार पुलिस रविंद्र कुमार पासवान आशीष कुमार जितेंद्र पासवान चौकीदार रूपेश कुमार और चौकीदार ओम नारायण को शामिल किया गया। छापेमारी दल के साथ ए एल टीफ टीम भी थी। उन्होंने कहा कि छापेमारी दल ने नेशनल हाईवे पर उच्च विद्यालय भपटियाही के मोड़ के पास वाहनों का सघन जांच शुरू किया तो बंगाल से दरभंगा के लिए जा रहे ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 89/ 2913 मे 207 कार्टून शराब मिला जो 1863 लीटर है।

बताया कि शराब के साथ ट्रक को जप्त कर लिया गया है और उसके चालक सागर विश्वास जो जानकी सहसपुर, थाना चकलिया, जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं को जेल भेज दिया गया है। आरक्षी उपाधीक्षक ने बताया कि शराब बरामदगी मामले को लेकर भपटियाही थाना में कांड संख्या 43/2023 दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर पुलिस लगातार रूप से शराब माफियाओं के खिलाफ चौकसी बरत रही है और उसी का परिणाम रहा कि इतनी भारी मात्रा में शराब बरामद किया जा सका। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान थाना सुमन कुमार सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार सहायक अवर निरीक्षक रंगीला चौधरी भी थे।

Spread the love