“एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए राघोपुर प्रखण्ड से उठी सामुहिक आवाज, रेल मंत्री को सामूहिक हस्ताक्षर वाला ज्ञापन गया”
रिपोर्ट:- ब्यूरो चीफ विकास आनन्द के साथ सुरेश कुमार सिंह


सहरसा फारबिसगंज रेलखंड पर सबसे ज्यादे राजस्व देने वाला हर दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण राघोपुर रेलवे स्टेशन पर आज दो नए घोषित जोगबनी-दानापुर व जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेनों का राघोपुर स्टेशन पर ठहराव को सुनिश्चित करने हेतु राघोपुर प्रखंड सहित आस पास के जनप्रतिनिधियों, समस्त समाजसेवी व युवाओं के द्वारा भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को स्टेशन अधीक्षक, राघोपुर के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया। सैकड़ों के संख्या की भीड़ राघोपुर रेलवे स्टेशन पर अपने माँग को लेकर पहुंचे लोगों को उम्मीद है कि रेल मंत्री महोदय अभिलंब इस पर संज्ञान लेंगे और राघोपुर रेलवे स्टेशन पर उक्त दोनों ट्रेनों का ठहराव को सुनिश्चित करेंगे।

ज्ञात है कि इस सम्बंध में एक दिन पूर्व ही शिष्टमंडल के सदस्यों द्वारा सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत को भी ज्ञापन सौंपा गया था जिसपर सांसद ने भी राघोपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव नही होने को अनुचित करार करते हुए रेल मंत्री भारत सरकार को राघोपुर स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रैन के ठहराव हेतु अनुरोध पत्र जारी कर मेल कर रेल मंत्रालय के अधिकारियों से भी संपर्क किया।

इसके बाद सिमराही नगर पंचायत में भी इस संबंध में आम बैठक आयोजित कर इस माँग को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से रेल मंत्री तक पहुँचाने का निर्णय लिया।

सिमराही नगर पंचायत सहित सम्पूर्ण प्रखंड वासियों का रेल सेवा हेतु इस अभियान में जुड़ने से यह आंदोलन को नई ऊर्जा मिल गयी है। राघोपुर स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान सहित रेल मंत्री को लिखित ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रो बैजनाथ प्रसाद भगत, ललित जायसवाल, सचिन माधोगरिया,मयंक गुप्ता, उमेश गुप्ता, अमरजीत कुमार, नूर आलम,अभिनन्दन दास,शानू जायसवाल, मो अकरम, विककी भगत, अविनाश चौधरी सहित सैकड़ो लोगों ने कहा कि एक्सप्रेस रेल सेवा राघोपुर के लोगों के अधिकार को हम सब अपने अधिकार लेकर रहेंगे।

