“धरहरा मंदिर के पास अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, दो की हालत गंभीर”
रिपोर्ट:- विकास आनन्द, कोसी ब्यूरो, सुपौल

जिले के प्रसिद्ध धरहरा महादेव मंदिर के पास रविवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों पर गोली चला दिया। अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग को गोली लगी। गोली का शिकार दोनों घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सिमराही स्थिति रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे धरहरा मंदिर के समीप स्थित टावर के पास छोटेलाल यादव और अजय चौधरी वगैरह पर कुछ हथियारबंद अपराधियों ने गोली चलाया। जिसमें करीब सात गोली छोटेलाल यादव के छाती में लगा और दो गोली अजय कुमार के पैर में लगा।

जबकि आस पास मौजूद कई लोगो ने भागकर अपना जान बचाया। घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है । घटना की सूचना पर राघोपुर थाना के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गोलीकांड के अनुसंधान में लग गए। एसआई विनय कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचकर गोली लगे लोगों का स्थिति का आकलन कर रहे हैं । वही गोली से घायल छोटेलाल यादव की पत्नी पवन कुमारी ने गोली मारने का आरोप धरहरा पंचायत के पंचायत समिति श्याम यादव के पुत्र एवं एक अन्य युवक पर लगाया है फिलहाल घायल छोटेलाल यादव की स्थिति नाजुक बना हुआ है। बताया गया की रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में चंदा को लेकर स्थानीय कुछ लोगो से अनबन हो गया था। जिसको लेकर गोली मारा गया है।

घटनाक्रम के बाद धरहरा मंदिर के पास सुपौल पुलिस अधीक्षक और बीरपुर डीएसपी पहुँच अग्रतर अनुसंधान में लग गए हैं। गोलीकांड घटना को लेकर लोगो में पुलिस के प्रति खासा नाराजगी देखा जा रहा है।

