ईद उल फितर को लेकर भपटियाही थाना मे शांतिसमिति की बैठक।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

मुसलमान भाइयों का पवित्र पर्व ईद उल फितर के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार के दिन भपटियाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पर्व के दौरान आपसी भाईचारे कायम रखने पर चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष ने कहा की ईद उल फितर के दौरान किसी भी जगह पर लोग शांति में खलल देंगे तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पर्व को सभी लोग आपसे सौहार्द के साथ मनाएं।

बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर नमाज अदा किए जाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह प्राचार्य सूर्यनारायण मेहता सुगदेव पूर्व जिला परिषद महादेव प्रसाद यादव पंचायत समिति सदस्य रमेश मुखिया सुगदेव पंडित छिटही मुखिया प्रतिनिधिमोहम्मद जाकिर झिल्लाडुमरी मुखिया प्रतिनिधि देवचंद्र कुमार मेहता नवीन कुमार मोहम्मद सईद मोहम्मद शरीफुल सहित कई लोग शामिल थे।

