बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के भगता टोला के समीप एनएच 57 पे सिमराही की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक सवार मारी टक्कर बाइक सवार का मौके पर ही मौत हो गया। बताया जाता है की मृतक अपने बहन के घर से लौटकर अपने घर मधुबनी जा रहा था इसी क्रम में एनएच 57 भगता टोला के समीप पीछे से आ रही ट्रक ने कुचल दिया जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गया । जानकारी मिलते ही परिवार वालों में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया । बताया जाता है ट्रक को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया गया है वहीं मृतक भुवन शर्मा उम्र करीब 30 वर्ष पिता सोनय शर्मा छातापुर प्रखंड के मधुबनी का रहने वाला है मिली जानकारी अनुसार दो ट्रक ओवरटेक के दरमियान बाइक सवार को टक्कर मार दिया टक्कर लगने के बाद बाइक सवार गिर गया। जिससे ट्रक का पहिया बाइक सवार के सर के ऊपर से गुजर गया। जिससे बाइक सवार का मौके पर ही मौत हो गया।”

