जहां सत्ता गलत हाथ में चला जाता है वहां का सियासत खुद धार्मिक विवाद पैदा करता है …चंद्रशेखर

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


जहां का सत्ता गलत हाथ में जाता है तो वहां का सियासत खुद धार्मिक विवाद पैदा करते रहता है। लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर कहीं भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले से लोगों को होशियार हो जाना चाहिए। उक्त बातें बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर यादव ने गुरुवार को कोसी निरीक्षण भवन भपटियाही के प्रांगण में कही।

मधेपुरा से पटना जाने के क्रम में शिक्षा मंत्री कुछ देर के लिए कोसी निरीक्षण भवन में रुके थे। महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश मे मुट्ठी भर लोग धर्म के नाम पर राजनीति का नफरत फैला रहे हैं। ऐसे लोगों से हमेशा सतर्क रहें। नफरत से देश नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था पहले से काफी ठीक हुई है। एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी शिक्षक विद्यालय में अपना ड्यूटी करने से कतराते हैं या फिर विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति नहीं हो रही है तो वैसे जगहों की जांच कर कार्यवाही होगी। शिक्षा मंत्री जब कोसी निरीक्षण भवन में थे तो उस समय महागठबंधन के मोहन यादव दिनेश प्रसाद यादव प्रोफ़ेसर श्याम यादव महादेव प्रसाद यादव उपेंद्र प्रसाद यादव नेहरू यादव संपति कुमार यादव मोतीराम सुभाष यादव जदयू प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता शिवराम यादव दुखी लाल रौनक कुमार गजेंद्र प्रसाद यादव पवन सिंह अमन कुमार योगी शाह सहित महागठबंधन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love