प्रतापगंज/सुपौल: रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, और झांकी।
आशीष वर्मा, सुपौल
प्रतापगंज : रामनवमी के अवसर पर महावीरी झंडा और पताका से भगवा व गेरुआ रंग में रंगा सैकड़ो रामभक्तो ने एक ही नारा एक ही राम जय श्री राम जय श्री राम का उदघोष करते हुए बृहस्पतिवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों शामिल राम भक्त गेरूवा वस्त्र पहन हाथ में भगवा झंडा लिए श्री राम का नारा लगा रहे थे। जिससे पूरा क्षेत्र राम के नारों से गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा शंकर चौक स्थित रामजानकी मंदिर ठाकुरवाड़ी से सैकड़ो की संख्या में मोटरसाईकिल, चार चक्का वाहन के अलावे एक दर्जन घुडसवार आगे चल रहे थे। साथ हीं राम सीता लक्षमण शिव सहित शक्ति के पुजारी हनुमान का वेश धारण किये झांकी भी साथ चल रही थी। शोभायात्रा के अध्यक्षता कर रहे उमेश कुमार गांधी तथा नेतृत्व कर्त्ता बिजय भुस्कूलीय ने शोभायात्रा के रथ को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार घुमाया गया। शोभायात्रा रामजानकी मंदिर से गढ़िया भोला बाबा मंदिर, एनएच 57 होकर अटल बिहारी चौक मोतीनगर दुआनियां, भवानीपुर उत्तर होते हुए प्रखंड कार्यालय लहोटिया टोल, सुखानगर से बड़ी दुर्गा मंदिर तीनटोलिया, पुरनडीह, मलमलिया, जयनगरा, झुनकी चौक, सुरजापुर से पुनः बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तक आई। इस दौरान शोभायात्रा में जाने वाले रामभक्तो के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। वही शोभायात्रा के साथ बीडीओ श्रीराम पासवान, थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, सीओ अंशु कुमार के अलावे पुलिस बल चल रहे थे। यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात थे। इस मौके सन्तोष भिंडवार, चन्द्रगुप्त मंडल, विवेकानंद, अमित रंजन, अनिलचन्द्र वर्मा, मनोज वर्मा, राजकुमार भगत, मोनू यादव, छोटू यादव सहित रामभक्त मौजूद रहे ।

