फाइलेरिया रोग से ग्रसित लोगों का भी बनेगा विकलांगता प्रमाण पत्र।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही के बैठक कक्ष में सोमवार को अस्पताल के चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक हुई। बैठक में बोलते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनिवास प्रसाद ने कहा कि अब फाइलेरिया रोग से ग्रसित लोगों का विकलांगता प्रमाण पत्र बनेगा और उसे लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों का सर्वेक्षण कर रही है। 10 अप्रैल कोशिविर लगाकर फाईलेरिया रोग से पीड़ित लोगों का जांच कि जाएगी।बैठक मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कहा गया कि सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।

आशा मैनेजर प्रफुल्ल प्रियदर्शी ने कहा कि बच्चों का टीकाकरण बहुत ही आवश्यक होता है।उन्होने टीकाकरण को लेकर पुरी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दभारत टी.बी रोग से मुक्त देश बन जाएगा।बैठक मे स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश कुमार , गणेश राम, मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार यादव फौजी ,मुखिया सुगदेव पंडित फौजी, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार सिंह ,रामेश्वर मेहता,निर्मला कुमारी सहित सभी विकाश मित्रों मौजुद थे।

Spread the love