भपटियाही : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा खुर्द पुनर्वास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति मिड डे मील की स्थिति सहित विद्यालय के अन्य समस्याओं को गंभीरता से जाना। विद्यालय प्रधान सुमरीत लाल साहू ने कहा कि उस विद्यालय को अपनी जमीन नहीं है। उन्होंने कहा कि भवन तो सरकार की है लेकिन जमीन जमीन मालिक की है जिस पर नया भवन बनाने का कहीं से भी संभावना नहीं है। प्रधान ने कहा कि जमीन का निबंधन नहीं होने के कारण भवन निर्माण की राशि नहीं दी जा रही है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिता कुमारी ने कहा कि विद्यालय को अपनी जमीन नहीं है इस बारे में लिखित जानकारी बीआरसी कार्यालय में दी जाए ताकि आगे की कार्यवाही हो सके। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से बच्चों को भोजन मिले इसका आप सभी ख्याल रखें। उन्होंने रसोईया महिला से भी भोजन के बारे में जानकारी ली।

Spread the love