“ओपीडी के डॉक्टर कम से कम 200 मरीजों को रोजाना देखें- जिलाधिकारी सुपौल”
रिपोर्ट:-विकास आनन्द, कोसी चीफ ब्यूरो

समाहरणालय सभागार में आज कौशल कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिला के सभी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निदेश दिया जिसमे सबसे प्रमुख निदेश में ओ०पी०डी० में चिकित्सक के द्वारा कम से कम 200 मरीजो को देखने को कहा गया। इसके अलावे घर पर होने वाले प्रसव का प्रसुता का सतत निगरानी करने को कहा गया। एस०एन०एस०यू० में भर्ती सभी बच्चों का रेफर के बाद उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती के बाद समय-समय पर बच्चे का समीक्षा करने का निदेश दिया गया।सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर का दैनिक प्रतिवेदन एवं मासिक प्रतिवेदन ससमय पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंडों में कार्यरत एम्बुलेन्स कम से कम 06 मरीजों को घर से लाने एवं पहुँचाने के लिए कहा गया।सी०डी०आर० एवं एम०डी०आर० से संबंधित प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निदेश दिया गया। सभी प्रखंडों को पुरुष नसबंदी करने का निदेश दिया गया।

आयुषमान कार्ड बनाने हेतु सभी प्रखंडों में कार्य शुरु करने का निदेश दिया गया।अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को आवश्यकता के अनुसार सभी दवा देने का निदेश दिया गया।एम0आर0-1 एवं एम0आर0-2 के टीकाकरण को लक्ष्य के अनुरुप देने को कहा गया। सभी आशा के प्रोत्साहन राशि का ससमय अश्विन पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश दिया गया।उक्त समीक्षात्मक बैठक में डॉ0 मिहिर कुमार वर्मा, सिविल सर्जन, सुपौल,डॉ0 मेजर शशि भूषण प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी सुपौल, डॉ0 अजय कुमार झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सुपौल,मो0 मिन्नातुल्लाह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल, श्री शिव कुमार जिला लेखा प्रबंधक,जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल, श्री शशि भूषण प्रसाद, जिला अनु०एण्ड मूल्या० पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल, श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला योजना समन्वयक, जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल, डॉ० मन्नु, डी०टी०एल०, केयर इण्डिया सुपौल, मुनेश्वर झा, डी०ई०ओ०, डी०एच०एस०, सुपौल सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल जिला, सभी बी०एच०एम०, सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, सुपौल जिला एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे ।

