मौरवा विधायक रणविजय साहु का सरायगढ़ मे लोगों ने किया भव्य स्वागत।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


मौरवा के राजद विधायक रणविजय साहू का रविवार को सरायगढ़ में पूर्व प्राचार्य महेंद्र प्रसाद शाह के आवास पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। विधायक रणविजय साहू सुपौल के चैनसिंहपट्टी में साहू समाज के जिला कार्यालय निर्माण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम में जा रहे थे। उसी दौरान वह कुछ देर के लिए सरायगढ़ में रुके जहां साहू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व प्राचार्य महेंद्र प्रसाद साहु, भपटियाही बाजार निवासी गोपाल साह, उपेंद्र शाह ,सरायगढ़ निवासी मक्खन साह, राजेंद्र प्रसाद साह ,वीरेंद्र साह, अजय कुमार साह ,रामचंद्र शाह ,संतोष कुमार, विजय कुमार शाह ,कुशेश्वर साह, ललन शाह, आदि शामिल थे। विधायक का मस्जिद चौक के समीप भी लोगों ने रोक कर स्वागत किया जिसमें उपेंद्र प्रसाद यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता, गोपाल कुमार, लालगंज निवासी मनोज कुमार साहु, विक्की कुमार साह सहित अन्य लोग शामिल थे।


इस अवसर पर विधायक रणविजय साहू ने कहा कि वह साहू समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में वह भ्रमण कर साहू समाज के लोगों को राजनीतिक सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए संगठित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक साहू समाज के लोग एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास नहीं कराएंगे तब तक सही जगह पर प्रतिनिधित्व नहीं मिल सकता है। हम वोट देकर नेताओं को आगे बढ़ाते हैं लेकिन हमारा स्थिति जस का तस बना रह जाता है। उन्होंने कहा कि सुपौल जिले के साहू समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए चैन सिंह पट्टी गांव में जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास करने जा रहे हैं। उस कार्यालय में बैठकर लोग साहू समाज के समस्याओं पर विचार विमर्श कर सकेंगे। उन्होंने साहू समाज के युवाओं से अनुरोध किया कि वह सभी आगे बढ़कर संगठन को धारदार बनावे।

Spread the love