सुरजापुर/प्रतापगंज : टी-20 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल में सहरसा ने जमाया कप पर कब्जा।
आशीष वर्मा , सुपौल

पीसीसी कल्ब सुरजापुर के तत्वावधान में आयोजित टी-20 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैंच रविवार को हाजीनजीबुल्लाह प्लसटू हाई स्कूल के मैदान पर खेला गया।जिसमें तौसिफ 11 सहरसा की टीम ने केसीसी कोरीयापट्टी टीम को 31 रनों से पराजित कर कप अपने नाम किया। टॉस जीतकर सहरसा टीम के कप्तान तौसिफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाये। जिसमें सन्नी यादव ने 5 छक्कों 4 चौके की मदद से 45 रनों का योगदान दिया। कोरीयापट्टी टीम के बल्लेबाज सुमित कुमार ने 3 और अमित और आनन्द ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी कोरीयापट्टी की टीम के सभी खिलाड़ी 15.2 ओवर में ही सभी विकेट खोकर सिर्फ 86 रन हीं बना सकी।जिसमें कोरीयापट्टी के बल्लेबाज दीपक ने 29 रनों का योगदान किया।

सहरसा टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अंजार ने 3.2 ओवर में दो मेडन दे महज 6 रनों में तीन महत्वपूर्ण विकेट लिया। जबकि मुकेश यादव ने 2, गोलू और अजूबा खान ने एक एक विकेट लिया। इस तरह सहरसा टीम के कप्तान तौसिफ ने फाईनल मैंच 31 रनो से जीतकर ट्राफी अपने नाम की। मेन आफ द मेंच और मेन ऑफ द सीरीज के खिताब से सहरसा के हरफनमौला खिलाड़ी अंजार को नवाजा गया। टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष सह पंसस सफीउल्लाह अंसारी ने 21 हजार नगदी सहित ट्राफी सहरसा टीम के कप्तान तौसिफ को प्रदान किया। वहीं उप विजेता टीम कोरीयापट्टी टीम के कप्तान छोटू सिंह को कमेटी के सचिव जफरूल हसन ने 11 हजार नगद के साथ ट्राफी प्रदान किया। मो. अंजार के बेहतरीन खेल प्रदर्शन को देख नरेश मुखिया ने 1100 नगद तथा इरशाद आलम ने एक कीपेड मोबाइल दे हौसलाअफजाई की। फाईनल मैंच का लुत्फ उठाने उमडी हजारों की भीड ने खेल का आनन्द उठाया। राघोपुर प्रखंड के प्रमुख फिदा हुसैन अपने सहयोगियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी खेल का आनन्द लिया।

फाईनल मैंच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद रिजवान आलम एवं खालिद अनवर ने निभाया। कॉमेंटेटर का भार निराला, अरमान अशरफ जावेद रब्बान, स्कोरिंग इम्तियाज आलम तनवीर आलम ने संभाल रखा था । व्यवस्थापक के रूप में तौफीक उमर, अबुल कलाम, नौशाद आलम, जफीरुल होदा उर्फ राजू, कमलेश कुमार, शाहनवाज आलम, सज्जाद आलम, आसिफ जावेद, तबरेज आदि ने टूर्नामेंट को सम्पन्न कराने में अहम् भूमिका निभाई।

