मवेसी चराने गए युवक की करेंट लगने से हुई मौत,परिजनों में कोहराम।।

बीरपुर/मनीष कुमार


बलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गुलामी वार्ड 09 में शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नहर के समीप भेस चराने गए 18 वर्षीय युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस कर मौत हो गई।मृतक बलुआ बाजार पंचायत के गुलामी वार्ड 09 निवासी अशोक शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र रामचंद्र शर्मा बताया जा रहा है।वही जब उनका बड़ा भाई खेत देखने पहुँचा तो देखा कि खेत से धुंवा निकल रहा है।जब पास जाकर देखा तो की उनका भाई करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया है।जिसके बाद उन्होंने हो हल्ला मचाते हुए घटना की जानकारी परिजनों की सहित आसपास के लोगो को दिया।जिसके बाद घटना स्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।जानकारी देते हुए बिशनपुर गुलामी वार्ड 09 निवासी दशरथ शर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई रामचंद्र शर्मा भेस चराने घर के पीछे नहर के समीप गया था।जहाँ ग्यारह हजार तार पहले से लटका हुआ था।भेस गेंहू खेत में चला गया था जिसको घुमाने के लिए उनका भाई खेत की तरफ गया था।मवेसी को घुमाने के क्रम में वो पोल से लटक रहे हाई वोल्टेज तार की संपर्क में आ गया।बताया कि जब वो भी दोपहर खेत देखने गया तब देखा कि खेत से काफी धुंवा उठ रहा था।जब पास जाकर देखा तो पाया कि उनका भाई के शरीर से धुंवा उठ रहा था।वही लोगो की सूचना पर पहूंचे बलुआ थानां पुलिस भी शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुट गई।

मृतक का भाई

लोगो ने लगाया विभाग पर लापरवाही का आरोप।।

वही स्थल पर मौजूद मुखिया रामजी मंडल,सरपंच रामदस राय,मुन्ना साह,प्रवीण मुखिया,विश्वनाथ पासवान आदि ने बताया कि उक्त स्थल पर कई महीनों से बिजली का तार लटका हुआ था।कई बार विभाग को तार की मरम्मती के लिए शिकायत किया गया।लेकिन बिजली विभाग के कानों पर जु तक नही रेंगी।कहा कि अगर बिजली विभाग लोगो की शिकायत को संज्ञान में लिया होता तो आज इस युवक को अपनी जान नही गवानी पड़ती।बताया कि इससे पहले पूर्व में भी बलुआ बाजार में करेंट से एक युवक की मौत हुई थी।लेकिन विभाग आज तक उसे कोई मुवावजा नही दिया है।बताया कि अगर विभाग इस युवक की मामले में भी कोई मुवावजा नही देता है तो बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

परिजनों का रो रो कर था बुरा हाल।।

ईधर युवक रामचंद्र शर्मा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।माँ रुदनी देवी अपने पुत्र के शव की स्थिति देखते ही बेहोस हो गई।वही पिता अशोक शर्मा पुत्र की इतनी दर्दनाक मौत देखकर आवाक थे।भाई दशरथ शर्मा ने बताया कि उनका भाई पंजाब जाकर मेहनत मजदूरी कर घर चलाने में मदद करता था।घर पर रहने पर खेती व मवेसी में भी हाथ बटाता था।

इधर बिजली विभाग के कनीय अभियंता आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विभाग को भेजकर जो उचित मुवावजा होगा वो दिया जाएगां।
बलुआ थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।जिसके बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी।

Spread the love