अररिया : शिक्षकों के स्कूल विलंब से पहुंचने पर अभिभावकों ने किया हंगामा,बीइओ ने कहा जांच के बाद होगी करवाई .देखे वीडियो :
अररिया डेस्क
फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंर्तगत अड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित प्राथमिक विद्यालय रवि ऋषि मंडल टोला अड़राहा में बुधवार को बच्चों के पहुंचने के घंटे भर बाद भी जब शिक्षक नहीं पहुंचे तो अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां के अभिभावकों का आरोप है कि यहां के शिक्षक शिक्षिकाएं समय से नहीं आते हैं।वही मोके पर ग्रामीण चंदन कुमार ने बताया कि जितना दिन स्कूल में मास्टर आता है यहां पर सब दिन ग्यारह बजे से पहले कोई नहीं आता है एक से डेर बजता है सब स्कूल से निकल जाता है और स्थिति लैट्रिंग और बाथरूम का भी खराब है खाना सुरक्षित नहीं बनाता है बच्चा यदि 20 गो आता है तो मास्टर 50 गो का हाजिरी बनाता है।वही ओमप्रकाश कुमार ने कहा चार शिक्षक हैं यहां पर एक रोज आते हैं ग्यारह बजे एक रोज आते हैं बारह बजे और निकल जाते हैं 1:30 बजे समय से पहले स्कूल से चले जाते हैंअभी 11:00 बज रहा है अभी सभी शिक्षक पहुंचा है जो नहीं भी आता है दूसरा रोज़ हाजिरी बना लेता है डेली का यही हाल रहता है यह लोग का।वही सुशील कुमार ने कहा स्कूल में समय का वैल्यू नहीं है चार-पांच बच्चा बैठा था तब टीचर आया।मोके पर चन्दन कुमार,किशोर मंडल ओमप्रकाश मंडल वार्ड सदस्य महेन्द्र मंडल,सूरज कुमार,बमबम कुमार,बिनोद मंडल,रणवीर कुमार, हरिमोहन कुमार,राजा मंडल, शुसिल कुमार मंडल,सुबोध मंडल,मुन्ना मंडल,हीरालाल मंडल, किशन मंडल,भोला मंडल, बेजनाथ मंडल,बिजेंद्र मंडल आदि मौजूद थे।

वही मोके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका तमन्ना परिमल ने कहा कि तीन चार टीचर है टाइम पर आते हैं रमेश सर का जहां तक मैटर है तो उसका हम बीआरसी में लिखकर दे दिए हैं दस बजे तक सब शिक्षक आ ही जाते हैं कभी-कभार लेट हो जाता है
वही मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक को समय पे स्कूल आना चाहिये नहीं आता है तो गलत है।
वाइरल वीडियो
वही मामले को लेकर बीइओ सूर्य प्रसाद यादव ने बताया कि अभी तो परीक्षा ड्यूटी में है। इसके बाद आते है जांच किया जाएगा अगर कुछ होगा तो करवाई किया जाएगा।

