87वा शिव जयंती के उपलक्ष्य में शिव ध्वजारोहण व प्रवचन का हुआ आयोजन।।

बीरपुर/मनीष कुमार

बलुआ बाजार स्थित ओम शांति केंद्र में गुरुवार को 87वा त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में शिव ध्वजारोहण एवं प्रवचन का आयोजन किया गया है।जिसमे ओम शांति परिवार के सैकड़ों सदस्य ने भाग लिया।संबोधित करते हुए बीरपुर ब्रह्मा संस्था केंद्र के दीदी ब्रह्मा कुमारी ने कहा कि शिव के झंडारोहण के महत्व बताते हुए कहा कि आज से 87 वर्ष पूर्व साकार माध्यम परमपिता ब्रह्मा बाबा के द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था।जिसके बाद ये संस्था लगातार मानवहित में कार्य करती आ रही है।इनका उद्देश्य था का नर ऐसा कर्म करे जो श्री नारायण समान बने वही नारी ऐसी कर्म करे वो श्री लक्ष्मी समान बने।परमात्मा पिता एक राज्यो की शिक्षा के मध्यम से मनुष्य को देवत्त की और ले जा रहा है और भारत को पुनः देवस्थान बनाने का कार्य कर रहा है।वही मौके पर श्री उग्र तारा न्यास के उपाध्यक्ष प्रमिल मिश्रा ने कहा कि ये सौभाग्य है।देवी जी के भोले बाबा के बारे में लोगो को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।सभी लोग एक भक्ति भावना के माध्यम से एक परिवार के तरह आपस में जुड़ रहे हैं।वही प्रवचन के बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर दीदी ब्रह्मा कुमारी ने शिव ध्वजारोहण किया।मौके पर जियाराम पौद्दार,मुकेश कुमार,दिनेश पौद्दार सहित सेकड़ो लोग मौजूद थे।

Spread the love