मैट्रिक का परीक्षा देने जा रही छात्रा सड़क दुर्घटना का हुई शिकार, 3 घायल।

रिपोर्ट- श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर।मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा और 2 युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। अमरपुर के राजापुर निवासी अमित कुमार पिता वकील राम, खुशी कुमारी और अमर कुमार पिता पवन तांती दुर्घटना में घायल हुए। बताया जा रहा है कि छात्रा को 2 युवक बाइक पर सवार होकर कटोरिया मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे थे। जहां सामुखिया मोर के पास तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को भागलपुर जिले के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है जबकि दुर्घटना में परीक्षार्थी खुशी कुमारी का जबड़ा टूट गया है जिसके कारण उसे फिलहाल निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया वही दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल है फिलहाल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Spread the love