फारबिसगंज: पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान।

दिवाकर कुमार, अररिया


फारबिसगंज |फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सैफगंज चौक पर परवाहा केम्प प्रभारी के द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। साथ ही जांच करते हुए हिदायत देते हुए छोड़ा गया। बिना हेलमेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया।मुखिया दिलीप पासवान ने कहा क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार किया जाना चहिये । इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, इससे बाइक लोग हेलमेट लगा कर चलेगे एवं दुघर्टना भी कम होगा साथ ही बाइक चालक जो हुरदुंग मचाते है उसमे भय बना रहेगा।इस दौरान वाहन जांच अभियान में केम्प प्रभारी विश्वमोहन पासवान सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Spread the love