बेलही वार्ड 3 में अचानक हुई आगलगी में हजारों के सामान जलकर राख
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही वार्ड 3 में रविवार को अचानक हुई आगलगी में पांच घर सहित हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गया। अगलगी का फिलहाल कारण का पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार बेलही वार्ड 3 में गणेशी यादव के घर अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग विकराल हो गई और समीप के सरोज यादव, जयकृष्ण यादव, कालेश्वर यादव, सुरेन यादव के घरों आग अपने चपेट में ले लिया। आगलगी में पीड़ितों के घर सहित कपड़ा, अनाज, और कई समान जलाकर राख हो गया। घटना में क्षति का आंकलन फिलहाल किया जा रहा है।
घटना की सूचना के बाद प्रतापगंज पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं सीओ ने कहा कि जांच कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

